जनादेश यात्रा को लेकर की गई सीमक्षा बैठक
जागरण संवाददाता पाकुड़ झारखंड विकास मोर्चा के •िाला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को जिल
जागरण संवाददाता, पाकुड़: झारखंड विकास मोर्चा के •िाला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में लडडू बाबू आम बागान में हुई। इस बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के पाकुड़ •िाले के दौरे को लेकर चर्चा की गई। बाबुलाल मरांडी 22 अक्टूबर को जनादेश यात्रा के तहत पाकुड़ पहुंच रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे लिट्टीपाड़ा और महेशपुर में विराट जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार जनसंपर्क किया जाएगा।
इस बैठक में फ्रांसिस हेम्ब्रम, किस्टू सोरेन, मंगल हांसदा,स्टी़फन किस्कु,अरुण मराण्डी, रूपलाल हेम्ब्रम,कविराज किस्कू,रतन मुर्मू, समिएल हेम्ब्रम,स्टी़फन हांसदा,रविन्द्र मराण्डी, साइलेंन मुर्मू,गंगाराम किस्कु, संतलाल मरांडी,मो मुख्तार, जोसे़फ टुडू,बिरसा हेम्ब्रम, रोहित सोरेन,राजू सोरेन, जोसे़फ टुडू उपस्थित हुए।