पंचायत स्वयंसेवक भूख हड़ताल कार्यक्रम में होंगे शामिल
-28 से वनांचल एक्सप्रेस से रवाना होंगे कार्यकर्ता संवाद सहयोगीपाकुड़ पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक
-28 से वनांचल एक्सप्रेस से रवाना होंगे कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी,पाकुड़: पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की बैठक गोकुलपुर बाजार समिति परिसर में बुधवार को संघ के जिलाध्यक्ष अमूल्य रतन रविदास की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की राज्यस्तर पर रांची में 19 सितंबर से चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया की रांची में आयोजित भूख हड़ताल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 28 सितंबर को वनांचल एक्सप्रेस से जिले के सभी स्वयंसेवक रांची रवाना होंगे। सभी लोग 29 सितंबर को रांची भूख हड़ताल कार्यक्रम में शामिल होंगे।। उन्होंने बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगा।
बैठक में टुटुल कुमार घोष, श्रवण कुमार भंडारी, राजेंद्र ठाकुर, ममता देवी, पिटू मंडल, मीना कुमारी, प्रेमलता कुमारी, हालिदा खातुन, उदय कुमार दास, कमरुद्दिन शेख, सुकुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।