धूमधाम से हुई मां मनसा की पूजा
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मनसा मंदिर में शुक्रवार को नागों की द
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मनसा मंदिर में शुक्रवार को नागों की देवी मां मनसा की पूजा धूमधाम से की गई। शुक्रवार की सुबह कलश भरण के बाद प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूजा प्रारंभ हुई। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद लेकर पूजा में शामिल हुए। भक्तिभाव से पूजा कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान फुलास रखकर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी और पाठा की बलि दी गई। पूजा में सभी समुदाय के लोग शामिल हुए। रात्रि में मनसा मां पर आधारित नाटक मंचन की प्रस्तुति की गयी। जो बीते चार दिनों से चल रहा है। ग्रंथों के अनुसार मनसा देवी को भगवान शिव की मानस पुत्री तथा नागों की देवी के रूप में पूजा जाता है।