अपनी पहचान को बरकरार रखें आदिवासी समाज : बाबूधन
पाकुड़ : ऑल आदिवासी यूथ एंड स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से गुरुवार को शहर के रवीन्द्र भव
पाकुड़ : ऑल आदिवासी यूथ एंड स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से गुरुवार को शहर के रवीन्द्र भवन में विश्व आदिवासी दिवस समारोह मनाया गया। इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, डॉ. प्रसन्नजी मुखर्जी, प्रो. जोएल मुर्मू, मुखिया मिस्फीका ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया जोनजंतु सोरेन ने किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष मार्क बास्की की देखरेख आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष बाबूधन ने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। आदिवासी अपनी पहचान खोते जा रहें हैं। झारखंड में आदिवासियों की संख्या घट कर आधी हो गयी है। अपनी पहचान को बरकरार रखने की जरुरत है। केकेएम कॉलेज के व्याख्याता डॉ. प्रसन्नजीत मुखर्जी ने कहा कि आदिवासियों की पहचान पूरे विश्व में है। इस पहचान को धूमिल नहीं होने दें। झारखंड में आदिवासी समाज ही जल, जंगल व जमीन को बचा सकते हैं। इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ता स्टीफन किस्कु, प्रो. जोएल, जिप सदस्य जोहन मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।