तेंदुआ ने आदिवासी महिला का किया शिकार, छह घायल Pakur News
सोनामुनी टुडू अपने घर के पास बैठी थी तभी तेंदुआ ने हमला किया। घटनास्थल पर ही माैत हो गई। हमले में नसीपुर निवासी लखीराम होसदा नरेश हांसदास्टीफन हांसदा और मानेल मुर्मू घायल हो गए।
पाकुड़, जेएनएन। जिले के महेशपुर प्रखंड के रदीपुर ओपी क्षेत्र के नसीपुर गांव में सोमवार की सुबह सात बजे अचानक तेंदुआ ने 60 वर्षीय महिला सोनामुनी टुडू पर हमला बोल दिया। इससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। दूसरी तरफ तेंदुआ के क्षेत्र में विचरण करने के कारण लोगों में संभावित हमले का भय बना हुआ है।
सोनामुनी टुडू अपने घर के पास बैठी थी तभी तेंदुआ ने हमला किया। घटनास्थल पर ही माैत हो गई। हमले में नसीपुर निवासी लखीराम होसदा, नरेश हांसदा, स्टीफन हांसदा, मानेल मुर्मू , नीमडंगा निवासी बुद्धिनाथ मरांडी तथा धावाडांगा निवासी अर्नेस्ट सोरेन जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल स्टीफन को इलाज के लिए बंगाल रेफर कर दिया गया। वनविभाग की टीम गांव पहुंच घटना की जानकारी ली। तेंदुआ भगाने का प्रयास चल रहा है।