पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान संवाद सहयोगी पाकुड़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान संवाद सहयोगी, पाकुड़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के मौके पर बुधवार को भाजपा की ओर से जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलो व बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यक्रम स्थलों पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डो छोटी अलीगंज, धनुषपूजा व अन्य वार्डो में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री बलराम दुबे, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पंकज साहा, सुदीप त्रिवेदी, अनंत राय, पदुत्त तिवारी, अजय भगत, सोनु कुमार, प्राची चौधरी, रामचंद्र राय, नंदलाल ठाकुर, रिकु राय, पिटु राय, सुनील राय, चरण राय, पी के सिंह, अमर भगत, अनिकेत गोस्वामी, अजय रविदास, विनोद राय, पवन राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान: वहीं दूसरी ओर भाजपा नगर इकाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव पर शहर के टीनबंगला मार्केट कांप्लेक्स स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा के समीप सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सोहन मंडल, रतन भगत, अभिषेक गुप्ता, मुन्ना सरकार, जयदेव मंडल, गुंजन साह, सुमित कुमार भाष्कर, अरुण सरदार ,रतन सरदार ,अश्वनी कुमार, मंगल सरकार मोनू साह आदि शामिल थे ।