शीघ्र होगा जनसमस्याओं का समाधान
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : शहर के कांग्रेस भवन में मंगलवार को जनता दरबार लगा। इसका शुभा
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : शहर के कांग्रेस भवन में मंगलवार को जनता दरबार लगा। इसका शुभारंभ पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम ने किया। जनता दरबार में आधा दर्जन लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। विधायक ने आवेदनों को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के पास भेज दिया।
मीडिया प्रभारी मो. मुख्तार हुसैन ने बताया कि जनता दरबार में बिजली, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री गंभीर उपचार योजना सहित अन्य कई मामले आए। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि ग्रामीण इलाके में दोनों फीडर का बिजली प्राय: बाधित रहता है। इसे दुरुस्त कराया जाए। योग्य लाभुकों को वृद्धावस्था पेंशन क लाभ नहीं मिल रहा है। दो लोगों ने मुख्यमंत्री गंभीर उपचार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया।
विधायक आलमगीर आलम ने कहा कि जनता दरबार में आने वाली समस्याओं का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा। संबंधित पदाधिकारियों से वार्तालाप कर समस्या का समाधान किया जाएगा। विधायक ने कहा कि जनता दरबार में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं। इस मौके पर प्रमोद डोकानिया, अली अकबर, प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, अनूप सिन्हा विश्वास सहित अन्य उपस्थित थे।