पशु सखियों को दी गई टीकाकरण की जानकारी
पाकुड़ झारखंड लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी की ओर से सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरु
पाकुड़ : झारखंड लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी की ओर से सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को आजीविका पशु सखी व आजीविका कृषक मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। पशु सखियों को बकरी, मुर्गी, बत्तख पशुओं के उपचार व टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी गई। प्रत्येक गांव में एक-एक पशु सखी चयनित की जा रही है। इसके बाद ये सखी गांवों में पशुपालक को प्रशिक्षित करेंगी। गांव में स्वयं सहायता समूह ग्रुप की दीदी जो पशुपालन कर रही है। उनके पशुओं का उपचार देखभाल करना है। पशुओं को बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर टीकाकरण करेंगी। इसके अलावा आजीविका कृषक मित्र एसएचजी ग्रुप से जुड़ी दीदीयों को खेती के संबंध में जानकारी देगे। साथ ही खेती में रासायनिक खाद को छोड़कर जैविक खाद का उपयोग के प्रति किसानों को जागरुक करने का दायित्व सौंपा गया है। प्रशिक्षण जेएसएलपीएस के क्षेत्र विशेषज्ञ समन्वयक पंचू रविदास ने दिया। इस मौके पर शकील खान सहित आजीविका पशु सखी व कृषक मित्र मौजूद थे।