Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

पाकुड़ : कांग्रेसियों ने बुधवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 34वीं

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 06:07 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि
कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

पाकुड़ : कांग्रेसियों ने बुधवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष उदय लखवानी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से इंदिरा चौक तक रैली निकाल इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस के जिला स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाटपाड़ा स्थित स्व. इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि स्व. इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर कांग्रेस पार्टी को शिखर तक पहुंचाएंगे।

loksabha election banner

माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष उदय ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर देश की ईमानदारीपूर्वक सेवा की। आज के ही दिन पूरे देश में उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। पूरा देश उनका नाम बड़ी ही श्रद्धा से लेते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को सही राह बताया। जिस कारण देश में कांग्रेस की सरकार बनीं। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को उच्च शिखर तक पहुंचाने का काम किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, विधानसभा उपाध्यक्ष अनुप ¨सहा विश्वास, प्रवक्ता मो. मुख्तार हुसैन, महासचिव श्रीकुमार सरकार, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सचिव कृष्णा यादव, प्रमोद डोकानिया, उज्जवल हाड़ी, विवेक गोस्वामी, अविनाश ¨सहा, संजय गुप्ता, फारुक आलम, अमीर हमजा सहित अन्य उपस्थित थे।

पाकुड़यिा : प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 34वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां ने किया। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अíपत की। इस मौके पर जिप सदस्य देवीलाल मुर्मू, विमल मुर्मू, वीरेन्द्र वर्मा, मो. मकबूल अंसारी, सैफद्दीन अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.