Move to Jagran APP

इंडिया रिजर्व बटालियन का मुख्यालय होगा पाकुड़

पाकुड़ : राज्य मंत्री परिषद ने विशिष्ट इंडिया रिजर्व (आदिम जनजाति) बटालियन का मुख्यालय दुमका

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 03:00 AM (IST)
इंडिया रिजर्व बटालियन का मुख्यालय होगा पाकुड़
इंडिया रिजर्व बटालियन का मुख्यालय होगा पाकुड़

पाकुड़ : राज्य मंत्री परिषद ने विशिष्ट इंडिया रिजर्व (आदिम जनजाति) बटालियन का मुख्यालय दुमका से परिवर्तित कर पाकुड़ किए जाने का प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मंत्री परिषद ने यह फैसला अपराध, आतंकवाद व पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया की गतिविधियों को रोकने के लिए लिया है। इस पर शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने भी कुछ माह पूर्व सरकार व पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बटालियन का मुख्यालय स्थापित करने का आग्रह किया था।

loksabha election banner

बताते चलें कि वर्ष 2015 में ही विशिष्ट इंडिया रिजर्व (आदिम जनजाति) बटालियन का गठन हो चुका था। बटालियन में पहाड़िया युवकों को शामिल किया गया है। सरकार युवकों को प्रशिक्षित भी कर चुकी है। 4 दिसंबर 2017 को पाकुड़ बाजार समिति प्रांगण में आयोजित प्रमंडलीय स्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी में भी निर्णय लिया गया था कि विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन का मुख्यालय दुमका से परिवर्तित कर पाकुड़ कर दिया जाए। इसके बाद मंत्री परिषद ने स्वीकृति प्रदान की है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि मंत्री परिषद ने स्वीकृति प्रदान की है। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र बंगाल बॉर्डर से सटा हुआ है। बंग्लादेश भी नजदीक ही पड़ता है। ऐसे में अपराध, आतंकवाद की गतिविधि से इंकार नहीं किया जा सकता है। हाल ही में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की गतिविधि भी काफी बढ़ गई थी। हालांकि प्रतिबंध लगने के बाद गतिविधि में कमी आई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला में विशिष्ट इंडिया रिजर्व (आदिम जनजाति) बटालियन का मुख्यालय होने पर अपराध, आतंकवाद व पीएफआइ की गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.