स्वास्थ्यकर्मियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
पाकुड़ पुराना सदर अस्पताल में रविवार को समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें एएनएम संघ जीएन
पाकुड़ : पुराना सदर अस्पताल में रविवार को समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें एएनएम संघ, जीएनएम संघ, एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अलावा अनुबंध लैब तकनीशियन फार्मासिस्ट संघ के तमाम सदस्य शामिल हुए। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इन पदाधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
एएनएम-जीएनम महासंघ के चंद्रशेखर सिंह व मुकुल भट्टाचार्य ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कनीय कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं देना और महेशपुर की घटना में पदाधिकारियों का नहीं पहुंचना गंभीर मामला है। इसका विरोध किया जाएगा। कहा कि कर्मचारियों पर अत्याचार करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में एएनएम-जीएनएम संघ के सचिव इंदु ठाकुर, एमपीडब्ल्यू संघ के सचिव ओमप्रकाश पांडेय, ऋषिकांत, गोपाल कुमार, राजीव कुमार, अनुप कुमार हजारी शरीर, फहीम अख्तर आदि थे।