Move to Jagran APP

गुरु व पुरोहितों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी पाकुड़ मुख्यालय सहित जिलेभर में शनिवार को भाजपा की ओर से गुरु पूर्णिमा उत्

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 08:16 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 08:16 PM (IST)
गुरु व पुरोहितों को किया सम्मानित
गुरु व पुरोहितों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : मुख्यालय सहित जिलेभर में शनिवार को भाजपा की ओर से गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने गुरुजनों, शिक्षकों, पंडितों व पुरोहितों को अंग वस्त्र व दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया। गुरु शिष्य की परंपरा को बरकरार रखते हुए जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, नगर अध्यक्ष पंकज साह व भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शहर के बिरसा चौक स्थित बजरंग बली मंदिर के पुजारी शिवनाथ दुबे को अंग वस्त्र पहनाकर देकर सम्मानित किया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने अपने आवास पर पुरोहित संतोष मिश्रा को अंगवस्त्र एवं दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया।। इसके अलावा सभी मंडलों में पुरोहितों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपाली सरकार, अमृत पांडे, प्राची चौधरी,दीप्ति पांडे, राजा साह, रतन भगत, सोहन मंडल, पार्थ रक्षित, गणेश रजक, अरुण चौधरी, कैलाश सिंह, तरुण साहा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

हिरणपुर में भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित कर पुजारियों को अंग वस्त्र का वितरण किया। मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई पुजारियों को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। हम सभी को सिर्फ आज के ही दिन नहीं, बल्कि प्रतिदिन गुरु का आदर सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष खुदीराम साह ,अध्यक्ष नरेंद्र साहा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष सेन, लखि साहा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल,अजय सिंह, राजीव चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.