आगजनी में अनाज का गोदाम व घर खाक
महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के दराजपुर गांव में बुधवार की देर रात आग लगने से अनाज क
महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के दराजपुर गांव में बुधवार की देर रात आग लगने से अनाज का गोदाम, घर सहित लाखों का पुआल का पल्ला जलकर राख हो गया। आगलगी का कारण पता नहीं चल पाया है। परंतु ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने जानबूझ कर घटना को अंजाम दिया है। आगलगी की घटना में गांव के ही महमूद अहसान अली का घर जलकर खाक हो गया। अहसान ने बताया कि घटना की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। रात्रि करीब एक बजे बगल के पुआल पल्ला में आग लग गई। जबतक कुछ समझ पाते तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था। इस घटना में मकान में रखे 50 ¨क्वटल चावल, 60 ¨क्वटल धान, 40 ¨क्वटल गेहूं सहित धान झाड़ने की मशीन तथा दो पंप सेट जल गया। ग्रामीणों द्वारा करीब सात घंटे प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पीड़ित परिजनों ने अंचल अधिकारी उमेश मंडल से मुआवजा की मांग की है।