मलेरिया मरीजों की पहचान करने का तरीका बताया
जागरण संवाददाता पाकुड़ सोनाजोड़ी स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में गुरुवार को दो
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 05:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : सोनाजोड़ी स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में गुरुवार को दो दिवसीय मलेरिया उन्मुखीकरण कार्यशाला की शुरुआत हुई। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में तकनीकी पर्यवेक्षकों के अलावा निगरानी निरीक्षक, मलेरियाकर्मी सहित अन्य कर्मी शामिल हुए। सिविल सर्जन ने मलेरिया व कालाजार रोगियों की पहचान कर उसे अस्पताल तक पहुंचाने का निर्देश दिया। वेक्टर जनित रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई। सिविल सर्जन ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों पर विशेष रुप से ध्यान देने की जरुरत है ताकि मरीजों का सही तरीके से इलाज किया जा सके। इस मौके पर मलेरिया कर्मी व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें