जान माल की चिता छोड़ सरकार लगी है पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने में : सत्येंद्र
मधेपुरा। बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र सिंह यादव ने केंद्र
मधेपुरा। बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र सिंह यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरे देश की जनता कोरोना जैसे महामारी से लड़ रही है। बिहार के लाखों मजदूर भूखे प्यासे गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, जैसे राज्यों में फंसे हुए हैं। रेल की पटरी पर ट्रेन से कट कर अपनी जान दे रहे हैं। लेकिन सरकार को इसकी चिता नहीं है। वे ज्यादा राजस्व बढ़ाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स फंड में कौन कितना पैसा दिया है। उसको सरकार छिपा रही है। इससे सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस महामारी में इसका इस्तेमाल होना चाहिए। केंद्र सरकार विपदा की इस घड़ी में भी जनता का दोहन कर रही है। पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि होने से महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट हो रही है तो केंद्र सरकार इसे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कोसी में खरीफ की खेती शुरू होनी वाली है। पहले ही किसान ओला वृष्टि आंधी, वर्षा, और लॉकडाउन से आíथक संकट झेल रही है। उनके फसल को खरीदने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।