बकरी हाट को पुलिस ने हटाया
हिरणपुर (पाकुड़) : सड़क किनारे लगी बकरी हाट को पुलिस ने गुरुवार को हटा दिया। राम
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 03:00 AM (IST)
हिरणपुर (पाकुड़) : सड़क किनारे लगी बकरी हाट को पुलिस ने गुरुवार को हटा दिया। रामनवमी त्योहार को लेकर पाठा की खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। सड़क किनारे काफी भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। वाहनों के आवागमन पर भी असर देखा गया। जाम हटाने को लेकर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने कुछ ही देर में भीड़ को हटा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें