मिट्टी की दीवार गिरने से बच्ची की मौत
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) तेज आंधी के कारण शनिवार की देर रात फोटकाडांगा गांव
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 08:20 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 08:20 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : तेज आंधी के कारण शनिवार की देर रात फोटकाडांगा गांव में सुबीर पहाड़िया के घर की दीवार गिर गई। इससे सुबीर की तीन वर्षीय पुत्री सुमीर पहाड़िन की मौत हो गई। मिट्टी की दीवार गिरने से सुमीर के पिता सुबीर व मां मालंचा पहाड़िन भी जख्मी हो गए। स्वजनों ने बताया कि शनिवार की रात सुबीर व उनकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ घर में सोया हुआ था। अचानक आई तेज आंधी के कारण मिट्टी का दीवार गिर गई। इससे सुबीर उनकी पत्नी सहित तीन बच्चे भी जख्मी हो गए। गंभीर अवस्था में सुमीर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने सुबीर व उनकी पत्नी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें