गरमकुंड स्थल का होगा चहुंमुखी विकास
संवाद सूत्र पाकुड़िया (पाकुड़) कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव तनवीर आलम ने शनिवार को गर
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव तनवीर आलम ने शनिवार को गरमकुंड झरना परिसर में कहा कि आस्था के इस पवित्र स्थल को सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। गरमकुंड में बिजली, सड़क की समस्या दूर होगी। प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित वनभोज में शामिल हुए। क्षेत्र का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार में राज्य का विकास हो रहा है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करना सरकार की प्राथमिकता सूची में शामिल है। जिलाध्यक्ष उदय लखमानी ने कहा कि संगठन मजबूती की दिशा में काम करने की जरूरत है। सशक्त बूथ व पंचायत कमेटी बनाएं। राज्य सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर सोशल मीडिया समन्वयक नलिन मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, देवीलाल मुर्मू, मो. कमालुद्दीन, राजकुमार भगत, मुबारक अंसारी, वीरेंद्र वर्मा, सत्तार शेख, कमाल अंसारी, कृष्णा यादव, अजहर इस्लाम, तस्लीम आरिफ, पाकुड़िया एवं महेशपुर प्रखंड के अध्यक्ष सहित सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।