Move to Jagran APP

गांधी के संकल्पों को अपनाने का लिया संकल्प

शुक्रवार को जिले भर में गांधी जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधी चौक पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 05:06 AM (IST)
गांधी के संकल्पों को अपनाने का लिया संकल्प

पाकुड़ : शुक्रवार को जिले भर में गांधी जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधी चौक पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी मणिलाल मंडल एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने स्टेशन के समीप स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

loksabha election banner

डीसी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि जयंती पर हम लोग उन्हें नमन करते हुए उनके दिए गए संदेशों को अपनाने के लिए संकल्पित हैं। उनके बताए हुए पद चिह्नों पर चलकर हम अपने देश का मान बढ़ाएंगे। वहीं, एसपी मणिलाल मंडल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी। माल्यार्पण करने वालों में स्थापना उप समाहर्ता राजीव रंजन, एसडीपीओ अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक दुर्गानंद झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद शफीक आलम, अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी समेत अन्य उपस्थित थे।

पाकुड़िया : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर देवीलाल मुर्मू, मो. कमालुद्दीन, नकुल राय, सुबोध मुर्मू, सत्तर शेख, गणि शेख, कमाल अंसारी, हफाजुद्दीन मियां, दूरबीन हांसदा, मो. सिखावत सहित अन्य उपस्थित थे।

उधर, झारखंड मुक्तिमोर्चा जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को जयंती पर महात्मा गांधी को नमन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया। मौके पर झामुमो जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, महमूद आलम, उमर फारूक, मुसलोउद्दीन शेख, पंचलाल यादव, मनोज ठाकुर आदि शामिल थे। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता को किया याद : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। शहर स्थित गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया। महात्मा गांधी के बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने सदर अस्पताल पहुंच मरीजों के बीच फल वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी जिलाध्यक्ष गुलाम अहमद ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.