Move to Jagran APP

24 को आठवीं बोर्ड की परीक्षा में 10261 विद्यार्थी शामिल

संवाद सहयोगी पाकुड़ झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से 24 जनवरी से आठवीं बो

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 04:59 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 04:59 PM (IST)
24 को आठवीं बोर्ड की परीक्षा में 10261 विद्यार्थी शामिल

संवाद सहयोगी, पाकुड़: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से 24 जनवरी से आठवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसके लिए जिलेभर में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में जिले के कुल 10261 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। बच्चों की सुविधा को ध्यान रखते हुए विद्यालय के समीप परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया गया है। संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) और अवर विद्यालय निरीक्षक इस परीक्षा के परीक्षा नियंत्रक होंगे। बीआरसी को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। ओएमआर शीट व प्रश्नपत्र वहीं रखा जाएगा। परीक्षा एक ही दिन 100 अंकों की होगी, जिसमें सभी विषयों के प्रश्न होंगे। आठवीं बोर्ड के प्रखंड व केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या - राज प्लस टू पाकुड़ - 573

loksabha election banner

- मवि चांचकी - 299

- मवि धनुषपूजा - 199

- मवि हरिणडांगा - 307

- यूएचएस अंजना - 408

- यूएचएस बेलडांगा - 383

- यूएचएस ईलामी - 376

- यूएचएस रामचंद्रपुर - 285

- यूएचएस नवीनगर - 483

- मवि झिकरहाटी - 378

- यूएचएस कन्या उवि पाकुड़िया - 441

- हाई स्कूल पाकुड़िया - 523

- मवि हरिश्चंद्रपुर पाकुड़िया - 242

- मवि मोगलाबांध 187

- कन्या मवि अमड़ापाड़ा - 216

- मवि फतेहपुर - 76

- मवि पचुवाड़ा - 28

- प्रोजेक्ट हाई स्कूल पाडेरकोला - 163

- यूएचएस डुमरचिर - 98

- बालक मवि हिरणपुर - 450

- प्लस टू हाई स्कूल हिरणपुर - 505

- संत मारिया मवि तोड़ाई - 313

- बालक मवि लिट्टीपाड़ा - 340

- मवि धरमपुर - 117

- यूएचएस जोरडीहा - 33

- यूएचएस कोरियोडीह - 293

- यूएचएस तालपहाड़ी - 77

- हाई स्कूल हाथीमारा महेशपुर - 754

- यूएचएस खांपुर - 306

- यूएचएस गड़बाड़ी - 758

- यूएचएस खगड़ा - 380

- यूएचएस बासकेंद्री - 270


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.