Move to Jagran APP

चार पुलिसकर्मी संक्रमित, होम क्वारंटाइन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते रविवार को भी जिलेभर में 12 पाजिटिव केस मिले थे। अब जिले में सक्रिय केस 40 हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 07:46 PM (IST)
चार पुलिसकर्मी संक्रमित, होम क्वारंटाइन

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते रविवार को भी जिलेभर में 12 पाजिटिव केस मिले थे। अब जिले में सक्रिय केस 40 हो गए हैं। इसमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पीसीआर के दो पुलिसकर्मी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक सिपाही व एक जमादार ैं। वहीं अमड़ापाड़ा थाने में भी दो पुलिसकर्मी पाजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया है। सभी पुलिसकर्मी होम क्वारंटाइन में हैं। सरकारी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने निर्देश दिया है कि कोरोना पाजिटिव पुलिसकर्मी होम क्वारंटाइन में रहेंगे। जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिला मुख्यालय को सूचना देंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.