Move to Jagran APP

पदयात्रा निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता पाकुड़ कांग्रेस पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत शुक्रवार की दोपहर

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:18 PM (IST)
पदयात्रा निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पदयात्रा निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : कांग्रेस पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत शुक्रवार की दोपहर कांग्रेसियों ने शहर में पदयात्रा निकाली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम इसमें मुख्य रूप से शामिल हुए। पदयात्रा की शुरूआत शहर के गांधी चौक से हुई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

ग्रामीण विकास मंत्री आलम ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा को हर कोई समझ चुका हैं। केंद्र सरकार की अपनी कोई नीति नहीं है। केंद्र सरकार सिर्फ जनता का दोहन करने में जुटी है। किसानों के अधिकारी को छीनने में लगी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार ने आम आदमी पर बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर की जनता महंगाई से त्रस्त है। देशभर में बेरोजगारी बढ़ गई है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन के कारण केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। कृषि बिल को वापस लेना पड़ा। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि आने वाले समय में भाजपा को करारा झटका लग सके। राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के नीतियों से आम लोग काफी त्रस्त हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस की नीति हमेशा किसान, मजदूर और आमजनों के पक्ष में रही है। कार्यक्रम में विधायक सह कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, गजेंद्र सिंह, सुल्तान अहमद, शकील अंसार ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपना वक्तव्य रखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.