Move to Jagran APP

लोगों ने जमकर उड़ाए रंग-गुलाल

पाकुड़ जिला मुख्यालय सहित जिले भर में धूमधाम से होली का त्योहार संपन्न हो गया। बुधवार की र

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 06:00 PM (IST)
लोगों ने जमकर उड़ाए रंग-गुलाल
लोगों ने जमकर उड़ाए रंग-गुलाल

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित जिले भर में धूमधाम से होली का त्योहार संपन्न हो गया। बुधवार की रात होलिका दहन के साथ होलिकोत्सव की शुरुआत हुई थी। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी होली मनाया गया। जिले के महेशपुर व हिरणपुर में शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया गया। पर्व के दिन दिनभर बाजारों में चलह-पहल रही। घरों व दुकानों में होली के गाने बज रहे थे। युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। देर शाम तक एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनाई गई। त्योहार के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। शहर के अलावा सभी थाना क्षेत्रों के विभिन्न चौक-चौराहों में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था। एसपी पल-पल की खबर ले रहे थे। नियंत्रण कक्ष से भी विधि-व्यवस्था पर नजर रखी जा रही थी।

loksabha election banner

हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। हिरणपुर बाजार सहित सभी गांवों में युवक-युवतियों को रंगों में नहा गए। धरनीपहाड़, धोवाडांगा, देवपुर सहित कई जगहों पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी। तोड़ाई, विपदपुर, मोहनपुर, हिरणपुर सहित कई जगहों पर थाना प्रभारी बृजमोहन राम के नेतृत्व में पुलिस बलों ने गश्ती किया।

अमड़ापाड़ा में गुरुवार को रंगों का त्योहार होली प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। थाना परिसर में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया था ।

पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबांध, फुलझिझरी, राजदाहा, गणपुरा, बन्नोग्राम, चौकिसाल आदि दर्जनों गांवों में होली हर्षोल्लास से मनाया गया। अबीर-गुलाल और रंगों से साराबोर होकर लोगों ने खुशियां मनाई। थाना में भी थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

लिट्टीपाड़ा : रंगों का पर्व होली गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीडीओ सत्यवीर रजक ने प्रखंड व अंचल कर्मियों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.