मधुमक्खी पालन से किसानों की आय होगी दोगुनी
महेशपुर (पाकुड़) कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शुरु
महेशपुर (पाकुड़) : कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शुरु हुआ। उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डा. श्रीकांत सिंह ने किया। उन्होंने मधुमक्खी पालन का तरीका बताया। बताया कि महेशपुर व हिरणपुर प्रखंड के कुल चार गांवों के 75 किसानों के बीच 600 बक्सा का वितरण किया जाएगा।
वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने प्रशिक्षुओं को बताया कि मधुमक्खी पालन कर किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं। अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। मधुमक्खी पालन में कम लागत से अच्छी आमदनी होती है। किसानों के लिए यह अच्छा व्यवसाय है। वहीं वरीय वैज्ञानिक डॉ. श्रीकांत ने बताया कि महेशपुर प्रखंड के अभुआ व तेलियापोखर और हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा व मुर्गाडांगा गांव के कुल 75 किसानों के बीच 600 बक्सा का वितरण किया जाना है। प्रत्येक लाभुक को आठ-आठ बक्से मधुमक्खी कॉलोनी सहित दिए जायेंगे। इस मौके पर वैज्ञानिक डा. एसके त्रिवेदी, डॉ. विनोद कुमार के अलावा अन्य उपस्थित थे।