Move to Jagran APP

कृषि बिल से समृद्ध व सशक्त होंगे किसानों

देश के किसान मजबूत होंगे तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। जब देश की अर्थव्यवस्था का जुड़ाव सीधे किसान के साथ होगा तो भारत की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 06:14 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:12 AM (IST)
कृषि बिल से समृद्ध व सशक्त होंगे किसानों
कृषि बिल से समृद्ध व सशक्त होंगे किसानों

पाकुड़ : देश के किसान मजबूत होंगे तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। जब देश की अर्थव्यवस्था का जुड़ाव सीधे किसान के साथ होगा, तो भारत की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। यह बातें सदर प्रखंड के विक्रमपुर व गौरीपुर गांव में गुरुवार को आयोजित किसान चौपाल में भाजपा के पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को लुभाने वाले घोषणा की बजाय कृषि क्षेत्र को समृद्ध और किसानों को सशक्त बनाने पर जोर दिया है। केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों के हित संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। इसके अलावा कार्यक्रम प्रभारी दिलीप सिंह, अमृत पांडेय, सुबोध मंडल ने कृषि अध्यादेश पर अपना विचार प्रकट कर समर्थन जताया। किसानों को कृषि विधेयक बिल 2020 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन पंकज कुमार साह ने किया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अरुण मंडल की अध्यक्षता में हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.