Move to Jagran APP

झामुमो युवा मोर्चा का हुआ विस्तार

संसू, लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): लिट्टीपाड़ा करयोडीह आमबगान में झामुमो प्रखंड कमेटी की अहम बैठ

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:45 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:45 PM (IST)
झामुमो युवा मोर्चा का हुआ विस्तार
झामुमो युवा मोर्चा का हुआ विस्तार

संसू, लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): लिट्टीपाड़ा करयोडीह आमबगान में झामुमो प्रखंड कमेटी की अहम बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुलेमान बास्की की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि झामुमो जिला सचिव समद अली सहित जिला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हबीबुर रहमान, एवं जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष जोसिफेना हेम्ब्रम भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थीं।

loksabha election banner

बैठक में युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा के प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष निर्मल मुर्मू, सचिव मालेक अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, संगठन सचिव गणेश मंडल, सह सचिव प्रेमलाल हांसदा, कोषाध्यक्ष मुंशी किस्कू को चुना गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जाकिर अंसारी, उपाध्यक्ष मीनू हांसदा, संजला टुडू, सह सचिव जमाल अंसारी, कोषाध्यक्ष सैफुद्दीन अंसारी एवं महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेम्ब्रम का चयन किया गया। झामुमो जिला सचिव समद अली ने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम संगठन के पदाधिकारियोंएवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पंचायत एवं बूथ कमेटी को 15 दिनों के अंदर बनाकर जिला कमेटी को सौंपें। बैठक में झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता शाहिद इ़कबाल, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, युवा जिला सचिव उमर फारूक, प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, केंद्रीय सदस्य वकील मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव वीरेंद्र घोष, प्रखंड सचिव जावेद आलम, चरण मुर्मू, प्रसाद हांसदा, संगठन सचिव मुस्लोउद्दीन अंसारी, मुर्त•ा अली, जोसेफ हांसदा, राजेश मरांडी, मुस्तफा अंसारी, लतीफ अंसारी, रहीम अंसारी अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.