शराब व पैसे के लिए अपना वोट न बेचे
पाकुड़ भाजपा की ओर से स्थानीय हरिणडांगा हाईस्कूल मैदान में रविवार को विधानसभा स्तरीय
पाकुड़ : भाजपा की ओर से स्थानीय हरिणडांगा हाईस्कूल मैदान में रविवार को विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पाकुड़ विधानसभा की महिला लाभुकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अ्िरतथि राजमहल विधायक अनंत ओझा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो. कमाल खान, पूर्व सांसद देवीधन बेसरा, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता व प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन, जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, नप अध्यक्ष संपा साहा आदि थे। कार्यक्रम का संचालन हिसाबी राय ने किया।
इसमें अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली बार महिला लाभुक सम्मेलन का आयोजन किया है। विकास की किरणें निचले स्तर पर जा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत रघुवर सरकार ने महिलाओं को गैस सिलिडर व चूल्हा तथा बिजली कनेक्शन दिया है। उन्होंने लाभुक महिलाओं से अपील की कि शहर व गावों में भाजपा सरकार के योजनाओं के प्रति लोगों को जागरुक करें। ताकि छूटी महिलाएं इस योजना का लाभ लें सकें। विधायक ने कहा कि शराब व पैसे की लालच पर वोट को मत बेचें। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सभी वर्गो का विकास हुआ है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खां ने कह कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए सरकार के विकास कार्यो में टांग अड़ा रहे हैं। उन्होंने विकास में बाधा डालने वालों के नाम लिये बगैर कहा कि हिम्मत है तो बहस करें, समस्या है तो बातचीत करें। इस मौके पर नगर अध्यक्ष धर्मेद्र त्रिवेदी, शबरी पाल, शर्मिला रजक, साधना ओझा, बलराम दूबे, छटू साह, पंकज साहा, असीम मंडल, अशोक प्रसाद, रंजीत साहा, राजेश साहा, तुहिन शुक्ला, पार्वती देवी, रवि जायसवाल, सादेकुल आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
-----------
इन नेताओं ने भी किया संबोधित
बीस सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, अनुग्राहित प्रसाद साहा, पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल भगत, उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा, कुसमाकर तिवारी, श्यामल दास, उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला,
मिस्त्री सोरेन सहित कई नेताओं ने किया संबोधित।