बाइक के धक्के से दिव्यांग जख्मी
संवाद सूत्र पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के पाकुड़िया बाजार में शनिवार की दोपहर बाइक
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 06:03 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:03 PM (IST)
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के पाकुड़िया बाजार में शनिवार की दोपहर बाइक के धक्के से दिव्यांग चुनपाड़ा गांव निवासी महेश हेम्ब्रम गंभीर रुप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने उसे घटना स्थल से उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें