Move to Jagran APP

धर्मेद्र बने पाकुड़ नगर भाजपा अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा जिला, नगर व मंडल कार्यसमिति में व्यापक फेरबदल किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 06:24 PM (IST)
धर्मेद्र बने पाकुड़ नगर भाजपा अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा जिला, नगर व मंडल कार्यसमिति में व्यापक फेरबदल किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू ने बताया कि जिला महामंत्री पद की कमान विजय भगत को दी है। साहेब हांसदा, राजेंद्र शेखर ¨सह एवं खुदीराम साहा को जिला उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र भगत को किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनीलाल मंडल को ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। वहीं धर्मेंद्र त्रिवेदी को पाकुड़ नगर, अरुण चौधरी को नगर नबी मंडल, रामचंद्र साह को गंधाईपुर मंडल, मनोज रजवार को दादपुर मंडल, राजू ठाकुर को बीचा महल मंडल एवं रामचंद्र साह को कैराछत्तर मंडल के अध्यक्ष के रूप मे स्थान दिया गया है। निताई मंडल, गंगा मूर्मू, मोहन मंडल, किशोर शाह एवं प्रदीप भगत को जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। सम्पा साहा, सुरेंद्र भगत एवं मुन्नीलाल मंडल को जिला कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.