Move to Jagran APP

देश के लिए जीवन समर्पित था पं. दीनदयाल का जीवन

जागरण टीम पाकुड़ जिला मुख्यालय सहित जिले भर के सभी बूथों में शुक्रवार को देश व समाज के

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 05:49 PM (IST)
देश के लिए जीवन समर्पित था पं. दीनदयाल का जीवन
देश के लिए जीवन समर्पित था पं. दीनदयाल का जीवन

जागरण टीम, पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित जिले भर के सभी बूथों में शुक्रवार को देश व समाज के लिए जीवन समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, कार्यक्रम प्रभारी मीरा प्रवीण सिंह, अशोक प्रसाद सहित अन्य भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

नगर परिषद अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन देश व समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनके बताए मार्गों पर चलने का कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए।

मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने समाज में लोगों को एकता व समाज सेवा का मूलमंत्र दिया। पंडित दीनदयाल एक विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे। वह मजबूत भारत का निर्माण करना चाहते थे।

इस मौके पर पंकज कुमार साहा, असीम मंडल, अजय भगत, प्राची चौधरी, पार्थ रक्षित, अम्बिका राय चौधरी, संजीत मुखर्जी, रविशंकर झा, पिका पटेल, उदित उदय सेन, रुपाली सरकार, संजय सरकार, रंजीत राम, सुनील सिंह चंद्रवंशी, साक्षी कुमारी, पिटू मंडल, मोनू जायसवाल, मिथिलेश मंडल, रोहित गुप्ता, बहादुर मंडल, मोनी सिंह, राजकुमार राय, सादेकुल आलम, डालिम शेख, तौफीक राज, दिनेश मंडल आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

महेशपुर में मनी जयंती : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती प्रखंड मुख्यालय स्थित काठ मिल परिसर में कार्यक्रम प्रभारी साधन ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को मनाई गई। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिलारानी हेम्ब्रम, सुकुमार मिश्रा, राजेंद्र शेखर सिंह, जयसेन बेसरा, विजय भंडारी, देवराज तिवारी, गोपाल प्रसाद भगत, अमित अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पाकुड़िया में माल्यार्पण : प्रखंड के बासेतकुंडी गांव में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जयसेन बेसरा के नेतृत्व में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र शेखर सिंह, बुदिशल टुडू, चुंडा टुडू, रामजतन मुर्मू, रूबिन मड़ैया, जितेन कोड़ा, जोसेफ किस्कू आदि ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.