जाहेर थान की घेराबंदी करे प्रशासन
संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के रामकुड़ा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के रामकुड़ा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। मूलभूत समस्याओं का समाधान के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव स्थित जाहेर थान में परंपरागत तरीके से वर्षों से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। जाहेर थान की पक्की घेराबंदी नहीं रहने के कारण गंदगी जमा हो जाता है। इसलिए जाहेर थाना की पक्की घेराबंदी जरूरी है।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पेयजल की भी समस्या है। इसका समाधान आज तक नहीं किया जा सका है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर राजीव किस्कु, शिवराम सोरेन, वर्षण टुडू, सकल सोरेन, बिरजू किस्कु, कोर्नेलियुस किस्कु, साजा मुर्मू आदि उपस्थित थे