लिट्टंीपाड़ा में करंट लगने से ग्रामीण की मौत
संवाद सूत्र लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के गुड़ा पहाड़ गांव में रविवार को हाई वोल्ट
संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के गुड़ा पहाड़ गांव में रविवार को हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से गांव के ही रूपा पहाड़िया की मौत हो गई। रूपा लकड़ी काटने के लिए चोडरा के पेड़ पर चढ़ा था। इसी पेड़ से सटकर 11 हजार वोल्ट की विद्युत तार गुजरी है। घटना स्थल के निकट मवेशी चरा रहे बच्चों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
परिजनों ने बताया कि रूपा सुबह जलावन की लकड़ी जुगाड़ करने चोडरा के पेड़ पर चढ़ा था। पेड़ से सटकर 11 हजार वोल्ट की बिजली तार गुजरी है। रूपा को यह जानकारी नहीं थी। रूपा जैसे ही कच्ची डाल में हाथ डाला, चंद सेकंड में उसकी जान चली गई। तार से सटने के कारण उसका पूरा शरीर जल गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को पेड़ से नीचे उतारा। थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इधर, मृतक रूपा अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया। भाजपा नेता साहेब हांसदा ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक पहाड़िया की मौत हो गई।