हृदयगति रूकने से अधिवक्ता का निधन
संवाद सहयोगी पाकुड़ पाकुड़ न्यायालय के अधिवक्ता जियालाल सिंह (57) का हृदयगति रूक से बुधवार
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 05:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पाकुड़: पाकुड़ न्यायालय के अधिवक्ता जियालाल सिंह (57) का हृदयगति रूक से बुधवार की रात्रि को निधन हो गया। वह बीते चार दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। हृदय में दर्द होने की समस्या के कारण उन्हें ईलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ईलाज के क्रम में बुधवार की रात्रि को उनका निधन हो गया। अधिवक्ता के निधन की सूचना पर उनके रिश्तेदार व दोस्त उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे है। अधिवक्ताओं ने भी उनके निधन पर दु:ख प्रकट करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें