पाकुड़ में देर रात तक हुई पहले चरण की मतगणना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना
पाकुड़ में देर रात तक हुई पहले चरण की मतगणना
जागरण संवाददाता,पाकुड़: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना गुरुवार देर रात संपन्न हो गई। सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रशासन की ओर से अंतिम चुनाव परिणाम रात के 11.30 बजे घोषित किया गया। गुरुवार की शाम के बाद मुखिया पद के पांच प्रत्याशियों के जीत की घोषणा की गई। प्रशासन की ओर से सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र भी दिया गया। नवीनगर पंचायत से मनोज किस्कु ने मोहन मुर्मू को पराजित किया। मनोज को 1375 एवं मोहन को 1259 वोट मिले। चेंगाडांगा पंचायत से मुखिया पद पर बिपिन सरदार ने शानदार जीत दर्ज की है। विपिन को 2160 जबकि उनके प्रतिद्वंदी शिबू हेम्ब्रम को महज 541 वोट मिले। झिकरहाटी पूर्वी पंचायत का परिणाम भी देर रात घोषित किया गया। यहां से नरगिस सुलतान ने जीत दर्ज की। उसने आनजरा बीबी को पराजित किया। नर्गिस को 2402 और आनजरा बीबी को 944 वोट मिले। सीतापहाड़ी पंचायत से मुखिया पद पर खाजा आसिफ अली हादी ने जीत दर्ज की। उन्हें 2657 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी खाईरूल आलम को 1356 वोट मिले थे।