सामूहिक प्रयास से खत्म होगा भ्रष्टाचार
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : नावार्ड ने शुक्रवार को तोड़ाई स्थित संत गोरेट्टी बालिका वि
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : नावार्ड ने शुक्रवार को तोड़ाई स्थित संत गोरेट्टी बालिका विद्यालय में सर्तकता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला विकास प्रबंधक साहिबगंज व पाकुड़ के नेयाज इसरत ने किया। जिला विकास प्रबंधक ने शिक्षकों व बच्चों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण के लिए शपथ दिलाई। कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण के लिए सभी की जन सहभागिता आवश्यक है। सतर्कता अभियान का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार मिटाओ, नए भारत का निर्माण करो है। इसी उद्देश्य के साथ हमें लोगों को जागरूक करना है। अग्रणी बैंक प्रबंधक विकास कुमार ¨सह ने बताया कि बैंकों में एटीएम का इस्तेमाल सजग व सतर्क के साथ करें। वरिष्ठ संकाय आरसेटी अमित कुमार बर्धन ने भी सतर्कता जागरूकता को लेकर विशेष प्रकाश डाला। निदेशक जीवन कुमार दत्ता, जिला समन्वयक वनांचल ग्रामीण बैंक कमल किशोर, तोड़ाई के शाखा प्रबंधक विनोद मुर्मू ने भी अपना विचार रखा। छात्र-छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।