कांग्रेसियों ने लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
जागरण संवाददाता पाकुड़ शहर के कांग्रेस भवन में सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबह
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : शहर के कांग्रेस भवन में सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष उदय लखमानी, ओबीसी जिलाध्यक्ष अमिर हमजा, जिला सचिव कृष्णा यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लालबहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने लालबहादुर शास्त्री के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री से हमलोगों को सीख लेनी चाहिए। उनके कार्यकाल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। देशभर में उनकी अलग छवि थी। उनकी पहचान ईमानदार नेता के रूप में था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसियों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर सोशल मीडिया समन्वयक नलिन मिश्रा, नुरूल हक, जोएल मुर्मू, विवेक गोस्वामी, रहीबुल शेख, अवधेश झा, आबिद अली, वसीर शेख, मंसार शेख, सिटु घोष, शुभाशीष मिश्रा, सुमन चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।