Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 07:58 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 07:58 AM (IST)
कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने शहर के इंदिरा चौक के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

नेतृत्व यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तसलीम आरिफ उर्फ बुलेट तथा संताल परगना के प्रवक्ता निरंजन मिश्रा ने किया। कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह से फेल है। विपक्षी पार्टियों पर लाठी बरस रही है। मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। कांग्रेस आम लोगों के हक व अधिकार के लिए आंदोलन करती रहेगी। कांग्रेस पुलिसिया कार्रवाई से नहीं डरती है। लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिला सचिव कृष्णा यादव, मुख्तार हुसैन, असद हुसैन, प्रमोद डोकानियां, अनूप ¨सहा, देबू विश्वास, जहरुल इस्लाम, राजू गुप्ता, बेलाल शेख आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.