प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के संयोजक के निधन पर शोकसभा
जागरण संवाददाता पाकुड़ झारखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभाग के संयोजक प्रणय द
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : झारखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभाग के संयोजक प्रणय दूबे के निधन पर शुक्रवार को शहर के कांग्रेस भवन में शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कांग्रेसियों ने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में प्रणय दुबे का बहुत बड़ा योगदान था। उनके निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृदुभाषी के रूप में पहचान बनाने वाले प्रणय कांग्रेस का रीढ़ था।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के गुलाम अहमद, मो. शमीम, प्रमोद डोकानिया, नलिन मिश्रा, असद हुसैन, शाहीन परवेज, मुख्तार हुसैन, राम विलास महतो, मन्नान शेख, बशीर शेख, नूर बख्त एव मंसूर शेख आदि उपस्थित थे।