Move to Jagran APP

संदिग्ध अवस्था में कांग्रेस नेता का शव बरामद, जांच शुरू

पाकुड़ शहर के नया बस स्टैंड से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अंजना निवासी कांग्रेस अल्पसंख्यक

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 08:52 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:39 AM (IST)
संदिग्ध अवस्था में कांग्रेस नेता का शव बरामद, जांच शुरू
संदिग्ध अवस्था में कांग्रेस नेता का शव बरामद, जांच शुरू

पाकुड़: शहर के नया बस स्टैंड से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अंजना निवासी कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. आलिम का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कांग्रेस नेता की मौत किस वजह से हुई थी। हालांकि पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। नगर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

परिजनों ने बताया कि मो. आलिम गुरुवार को किसी काम से पाकुड़ गया था। वह दिनभर पाकुड़ में ही रहा। रात में भी आलिम जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों में चिता होने लगी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे लोगों ने देखा कि बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। कुछ लोगों ने आलिम को पहचान लिया। लोगों ने नगर थाना पुलिस व आलिम के परिजनों को इसकी सूचना दी। शव मिलने की सूचना के बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने कई तरह की चर्चाएं की। नगर थाना पुलिस ने बताया कि मो. आलिम की मौत का पता लगाया जा रहा है। गुरुवार की रात मो. आलिम को कुछ दोस्तों के साथ बस स्टैंड के आसपास देखा गया है। पुलिस उनके दोस्तों के बारे में पता लगाने में जुट गई है। पुलिस निरीक्षक रामचंद्र सिंह ने बताया कि दोस्तों से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि आलिम की मौत किस कारण से हुई है। कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरतापूर्वक जांच करेगी। मौत का पता लगाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, आलिम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पत्नी, बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

----------

कांग्रेसियों ने जताया शोक

कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. आलिम की मौत के बाद कांग्रेसियों में शोक है। कांग्रेस के पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम, जिलाध्यक्ष उदय लखवानी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तस्लीम आरीफ उर्फ बुलेट ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि वह कांग्रेस के काफी जुझारु कार्यकर्ता थे। वह जीवन भर कांग्रेस का झंडा ढोते रहे। कांग्रेस में उनकी अलग पहचान थी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मो. आलिम के निधन से कांग्रेस पार्टी को गहरा झटका लगा है। मो. आलिम ने अपना जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित कर दिया था। प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, देबु विश्वास, मुख्तार हुसैन, असलम अंसारी, श्रीकुमार सरकार, कृष्णा यादव, गुलाम अहमद सहित अन्य कांग्रेसियों ने शोक-संवेदना व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.