महाष्टमी के मौके पर किया गया वस्त्र वितरण
संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) दुर्गापूजा के अवसर पर रविवार को मायरा मोदक दुर्गा मंदिर प
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 05:37 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:36 AM (IST)
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : दुर्गापूजा के अवसर पर रविवार को मायरा मोदक दुर्गा मंदिर प्रांगण में जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने 70 जरुरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। वितरण समारोह में जिप अध्यक्ष ने कहा कि पूजा में गरीब परिवार के लोग भी खुशी व्यक्त करे। गरीबों की सेवा पहली प्राथमिकता है। संपन्न लोगों को पूजा-त्योहार में गरीबों के बीच वस्त्र बांटना चाहिए। इस मौके पर मंदिर कमेटी के श्याम चंद रक्षित, राणा दे, मुखिया जोगेश मुर्मू, सुनील दत्ता आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर हिरणपुर के समाजसेपी चंदन भगत के नेतृत्व में युवाओं ने जबरदहा, नामोपाड़ा सहित कई जगहों पर 25 गरीब महिलाएं व असहाय बच्चों के बीच वस्त्र का वितरण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें