Move to Jagran APP

ब्राह्मण महासभा सम्मेलन में बच्चों का उपनयन

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : शिव शीतला मंदिर परिसर में शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा की ओर से

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 12:13 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 12:13 AM (IST)
ब्राह्मण महासभा सम्मेलन में बच्चों का उपनयन
ब्राह्मण महासभा सम्मेलन में बच्चों का उपनयन

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : शिव शीतला मंदिर परिसर में शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा की ओर से सम्मेलन सह उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से किया। विधि-विधान से पांच बच्चों का उपनयन संस्कार कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण से मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। अतिथि, पुरोहित, उपनयन कराने वाले बच्चों के परिजन भोज में शामिल हुए।

loksabha election banner

ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी भगीरथ तिवारी ने बताया कि जो माता-पिता किसी कारणवश अपने बच्चों का उपनयन संस्कार नहीं करा पाते हैं। उसका उपनयन संस्कार ब्राह्मण महासभा कराएगा। महासभा ब्राह्मणों के उत्थान व विकास के लिए बनाया गया है। महासभा के सचिव विभाष मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण महासभा ब्राह्मणों के हित के लिए कार्य करती है। महासभा ब्राह्मणों का हरसंभव मदद करेगी। सम्मेलन में समाज के काफी संख्या में महिला व पुरूषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य पुरोहित विनोद झा ने कर्मकांड के साथ संस्कार का समापन किया। इस मौके पर सुमन मिश्रा, गोराचांद पांडेय, डा. बीसी चौबे, बद्री तिवारी, शिवशंकर दूबे, संजय कुमार शुक्ला, मनीष चौबे, शशी चौबे, मिथिलेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.