बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने में जुटें कार्यकर्ता: अमित
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को हुई।
संवाद सहयोगी, पाकुड़: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को शहर के काली भसान सांस्कृतिक भवन में हुई। अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रसन्ना मिश्रा ने की। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ¨सह ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ें।
मिशन 2019 के लिए युवाओं को कमर कसें। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की देश में फिर सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सोशल मीडिया व आइटी के क्षेत्र में हर मंडल से 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम बनेगी। जो विरोधी दलों के दुष्प्रचार का जवाब देगी। पाकुड़ जिला में बांग्लादेशी घुसपैठ व ईसाई मिशनरी क ी सक्रियता सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिये है। सभी मंडल, पंचायत व बूथ संयोजक का गठन 10 दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, संजीव भगत, बलराम दुबे, पप्पू ठाकुर, पूर्व सांसद सोम मरांडी, संजीव भगत, नरेन साह, पिन्टू यादव आदि थे।