पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
हिरणपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के पाकुड़-हिरणपुर पथ पर स्थित तारापुल पुल के निकट बुध
हिरणपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के पाकुड़-हिरणपुर पथ पर स्थित तारापुल पुल के निकट बुधवार को पिकअप वैन व बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में घाघरजानी निवासी बाबुराम मुर्मू (22) की मौत हो गई। वहीं घाघरजानी के ही सोम मुर्मू (18) व अंता टुडू (20) जख्मी हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक व दोनों घायल एक ही बाइक में सवार थे। बाबूराम मुर्मू, सोम मुर्मू व अंता टुडू बाइक जेएच 16ए-6624 में सवार होकर घाघरजानी से हिरणपुर की ओर आ रहे थे। तभी तारा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन जेएच 04 एल-9095 व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक खाई में जा गिरी। बाइक सवार तीनों लोग खेत में जा गिरे। इससे तीनों जख्मी हो गए। घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराय गया। ईलाज के दौरान बाबूराम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस निरीक्षक हरिपद हांसदा, एसआई शिवदयाल प्रसाद पासवान, एएसआई परशुराम सिंह, अशोक सिंह, भूदेव मंडल घटना स्थल पर पहुंच बाइक व पिकअप वेन को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।