हिरणपुर बाजार से बाइक चोरी, प्राथमिकी
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी थाना क्षेत्र से बाइक चोर
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 05:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी थाना क्षेत्र से बाइक चोरी नहीं रुकने रही है। पुलिस बाइक चोर को पकड़ने के लिए कई तरीके अपना चुकी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। गुरुवार देर शाम एक बार फिर चोरों ने हिरणपुर स्थित बड़ी मस्जिद के समीप से बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। बाइक मालिक हाथकाठी निवासी भीम मंडल ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बाइक संख्या जेएच 16ए-6506 मस्जिद के समीप गली में खड़ी कर सब्जी लेने गए थे। इसी बीच किसी ने बाइक उड़ा ली। आसपास में खोजबीन करने पर पता नहीं चला। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ¨सह ने बताया कि मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें