Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'खतरे में आदिवासियों का अस्तित्व', बाबूलाल ने हेमंत सोरेन से कर दी बड़ी मांग; क्या कर पाएंगे पूरा?

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 05:46 PM (IST)

    गुरुवार को पाकुड़ में भाजपा के द्वारा अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं संताल परगना में आदिवासियों की घटती संख्या के आंकड़े भी पेश किए।

    Hero Image
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

    जागरण संवादददाता, पाकुड। संताल परगना में आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है। आदिवासियों की आबादी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। यह चिंता का विषय है। यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वे गुरुवार को पाकुड़ परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान संताल में आदिवासियों की घटती जनसंख्या को लेकर राज्य सरकार से एसआइटी गठन कर जांच की मांग की। साथ ही संताल परगना में घट रहे आदिवासियों के आंकड़े भी पेश किए।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमहल विधानसभा में भाजपा के 20 हजार मतदाताओं का नाम काटा गया। वहीं दूसरी तरफ, 50 हजार वोटरों को बढ़ाया गया। इसकी जांच के लिए चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की गई है। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजमहल में भाजपा को कितना नुकसान हुआ है।

    हेमंत सोरेन पर बाबूलाल ने साधा निशाना

    उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार साल से नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। सीएम हेमंत ने चुनाव में वादा किया था कि राज्य के युवाओं को रोजगार देंगे और रोजगार नही दिया तो भत्ता देंगे। हरेक साल नियुक्ति होगी।

    बाबूलाल ने कहा कि कई लोगों को नियुक्ति पत्र तो मिला, लेकिन आज तक उन लोगों की ज्वाईनिंग नही हो पाई। हेमंत सोरेन सरकार ने सिर्फ सबको ठगा और लुटा है।

    मरांडी ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र में एनडीए की सरकार और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। दो कार्यकाल को पूरा कर तीसरा का कार्यभार संभाला है। सामान्य परिवार में जन्में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। यह कांग्रेस और विपक्षी दलों को पच नहीं रहा है। 

    भाजपा कार्यकर्ताओं से बाबूलाल की खास अपील

    बाबूलाल ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में जो कार्यकर्ताओं ने मेहनत किया है, उन्हीं कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। कुछ महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों के बीच 14 में से नौ सीट भाजपा के झोली में आई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी और झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

    ये भी पढ़ें- 

    'लुटेरी है यह सरकार...', हेमंत सोरेन पर फिर बरसे बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा टारगेट

    Jharkhand Politics: 'संताल के साथ कोल्हान में भी बदल रही डेमोग्राफी', घुसपैठ पर नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान