यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, 1 की मौत 16 घायल
इस दुर्घंटना में बलराम सोरेन (45) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।16 अन्य यात्री घायल हो गए।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़), जेएनएन। थाना क्षेत्र के लाबदा घाटी के समीप लिट्टीपाड़ा कुंजबोना मुख्य पथ पर बरमसिया में यात्रियों से भरा एक ऑटो पलट गया।
इस दुर्घंटना में बलराम सोरेन (45) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इस घटना में 16 अन्य यात्री घायल हो गए जिसमें 7 बच्चे शामिल हैं। घायलों में अभिनाथ मराण्डी 5 वर्ष, ईमेल हांसदा 5 वर्ष, सोलेमान सोरेन 4 वर्ष, पॉपुलियश मरांडी 4 वर्ष, बेरिनिक बास्की 3 वर्ष, अजित मरांडी 5 वर्ष, अनू सोरन 7 वर्ष, सूरज सोरेन 18 वर्ष, जोबा सोरेन 16 वर्ष, विवोद मराण्डी 25 वर्ष, रस्को हांसदा 30 वर्ष,रसमेरी हांसदा 35 वर्ष, रसमेरी बेसरा 20 वर्ष, कोर्नेल मरांडी 26 वर्ष, रानी हांसदा 30 वर्ष शामिल है।
बताया जाता है कि सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा लाया गया।
यह भी पढ़ें:महिला की मौत पर उबले ग्रामीण, पत्थरबाजी में थानेदार समेत पांच जवान जख्मी
यह भी पढ़ें: बच्चा चोर अफवाह से भड़के लोग, भारी संख्या में फोर्स तैनात