Move to Jagran APP

नौ साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म के बाद युवक ने उसकी मां संग की छेड़खानी, दी धमकी- अगर पुलिस को बताया तो..

बच्‍ची रविवार की दोपहर करीब दो बजे गाय चराने निकली थी कि तभी आरोपित उसे खींचकर झाड़ियों के पास ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बच्‍ची की मां को जब इसका पता चला तो वह शिकायत करने आरोपित के घर पहुंची जहां उनके साथ छेड़खानी की गई।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Thu, 01 Jun 2023 08:47 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2023 08:47 AM (IST)
पाकुड़ के महेशपुर में बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म के बाद उसकी मां के साथ छेड़खानी की गई।

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़)। झारखंड के पाकुड़ जिला के तहत आने वाले महेशपुर अंचल क्षेत्र के एक गांव की नौ साल की बच्ची के साथ राजापुर निवासी कुशल भुइमाली ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां उसके घर शिकायत करने गई, तो आरोपित के स्वजन साडू भुइमाली, सुजन भुइमाली ने न केवल महिला को गालियां दीं, बल्कि उनके साथ छेड़खानी भी की। इतना ही पिटाई भी कर दी।

loksabha election banner

आरोपित के घर की महिलाओं ने भी पीड़िता की मां को जलील किया

हद तो तब हो गई जब परिवार की महिलाओं सती भुइमाली, कल्पना भुइमाली, सांतना व नंदा ने भी इस बुरे काम में अपने घर के मर्दों का सहयोग किया। इन सभी के खिलाफ महेशपुर थाने में पीड़िता की मां ने प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने कुशल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश कर रही है।

गाय चराने गई थी बच्‍ची को झाड़ियों में खींचकर ले गया आरोपित

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे बेटी गाय चराने निकली थी। वह गाय चराते हुए राजापुर गांव के खेतों की ओर चली गई थी। जब वह लौटी तो फूट-फूटकर रो रही थी। घर आते ही गिर पड़ी।

तत्काल उसको पास के मेडिकल स्टोर ले गए। वहां दवा दिलाई। बच्ची ने बताया कि वह खेत में गाय चरा रही थी। तभी वहां कुशल भुइमाली पहुंच गया। उसे जबरन खींचकर झाड़ियों के पास ले गया। उसके साथ गलत काम किया।

बच्‍ची की मां को आरोपित के परिवार ने दी गंदी गालियां

इस घटना से मां का कलेजा फट गया। वह तुरंत शिकायत करने कुशल के घर पहुंच गई। वहां आरोपित के घरवालों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपित ने छेड़खानी की। गंदी-गंदी गालियां दीं। पिटाई भी की। धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे।

आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

महेशपुर के थाना प्रभारी ने संतोष कुमार ने बताया, त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपित कुशल को उसके घर राजापुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इस मामले में उचित कार्रवाई कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.