विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई नवेली दुल्‍हन के गले में पेंचकस घोंप फरार पति गिरफ्तार, सात साल के बच्‍चे ने पुलिस के सामने खोली पोल

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 19 Sep 2023 03:25 PM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2023 03:57 PM (IST)

पाकुड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक पति अपनी पत्‍नी के गले में पेंचकस ...और पढ़ें

कबिरुल शेख और सुंदरी बीबी की फाइल फोटो।
कबिरुल शेख और सुंदरी बीबी की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी के चेंगाडांगा बगानपाड़ा में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे कबिरुल शेख ने गले में पेंचकस घोंपकर पत्नी 19 वर्षीय सुंदरी बीबी को मार डाला। घटना के बाद कबिरुल फरार हो गया, लेकिन अब पकड़ा गया है। 

पुलिस ने खून से सने पेंचकस को किया बरामद

थाना प्रभारी आशीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की। घटनास्थल से पेंचकस बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। घटना के बाद सुंदरी बीबी के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

पत्‍नी के गला में घोंप दिया पेंचकस

चेंगाडांगा गांव के ही एक सात वर्षीय बालक ने पूरी घटना को नजदीक से देखा। बालक ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद काफी बढ़ गया। इसी बीच गुस्से में लाल कबिरुल ने पेंचकस निकालकर पत्नी के गला में घोंप दिया। इससे पत्नी सुंदरी लहुलुहान हो गई।

घर पर ही सुंदरी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपित कबिरुल भाग निकला। बच्चे ने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग कबिरुल को भागते हुए देखा है।

सूचना पाकर ओपी प्रभारी आशीष कुमार, पुअनि राजेश कुमार, पुअनि आशीष कुमार, पुअनि पप्पू कुमार चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर शव को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड और बिहार के स्‍टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! अब फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड हाई स्‍पीड डेटा, जानें पूरा मामला

दस दिनों से ससुराल में ही रह रहा था आरोपित

स्वजनों ने बताया कि सुंदरी की शादी दो माह पूर्व आटाेगली गांव निवासी जामु शेख के पुत्र कबिरुल के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी। कबिरुल पिछले दस दिनों से अपने ससुराल चेंगाडांगा गांव में ही रह रहा था।

ससुराल वालों ने बताया कि कबिरुल नशा करता है। पत्नी से हमेशा पैसा मांगा करता था। इससे सुंदरी काफी परेशान रहती थी। हालांकि, अभी तक घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी

घटना के तुरंत बाद आरोपित कबिरुल पैदल ही भाग निकला। कुछ ग्रामीणों ने उसे भागते हुए भी देखा। उस समय ग्रामीणों को यह सूचना नहीं मिली थी कि कबिरुल पत्नी को मारकर भाग रहा है।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि किस रास्ते से कबिरुल भाग रहा था। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरु कर दी। उसे पकड़ने के लिए आसपास गांवों के ग्रामीणों का सहारा लिया गया।

यह भी पढ़ें: 10 माह पहले जिससे की लव मैरिज उसी ने घोंटा गला, पहले जानवरों की तरह पत्‍नी को पीटा: फिर शव को पेड़ से लटकाया