जनसंवाद में पाकुड़ के 699 मामले लंबित
संस, पाकुड़: मुख्यमंत्री जनसंवाद के राज्य के संयुक्त सचिव रमाकांत ¨सह ने बुधवार को वीडियो संव
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 05:00 PM (IST)
संस, पाकुड़: मुख्यमंत्री जनसंवाद के राज्य के संयुक्त सचिव रमाकांत ¨सह ने बुधवार को वीडियो संवाद के जरिए आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलों के नोडल पदाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। आज पाकुड़ के 25 मामले रखे गए थे, लेकिन कोई मामला नहीं उठा। जबकि जनसंवाद केंद्र रांची में पाकुड़ के 699 मामले लंबित हैं। मौके पर समाहरणालय सभाकक्ष के झारनेट में प्रभारी जिला नोडल पदाधिकारी महेंद्र मांझी, कार्यपालक दंडाधिकारी रामप्रवेश कुमार तथा कई विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें