हथियार के साथ 50 हजार का ईनामी अपराधी धराया
पाकुड़ : पुलिस कप्तान शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की शाम कुख्यात व 5
पाकुड़ : पुलिस कप्तान शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की शाम कुख्यात व 50 हजार के ईनामी अपराधी अनिल टुडू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
बताते हैं कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी अनिल टुडू नगर थाना इलाके में कुछ काम से घूम रहा है। पुलिस कप्तान को सूचना मिलते ही स्वयं पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को साथ लेकर छापेमारी के लिए निकल पड़े। पुलिस ने नगर थाना इलाके की घेराबंदी कर कुख्यात अनिल टुडू को धर-दबोचा। अनिल दो बार पुलिस अभिरक्षा से फरार होने में सफल रहे थे। वर्ष 2015 में मालपहाड़ी थाना के नगरनबी में पुलिस व अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में भी अनिल शामिल था। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन जेल ले जाने के क्रम में वह डीसी आवास के समीप पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। वर्ष 1998 में भी अनिल पुलिस अभिरक्षा से फरार होने में सफल हुए थे। पुलिस काफी दिनों से उनकी तालाश कर रही थी। उनके खिलाफ डकैती, लूट सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं।